हनुमानगढ़। नोहर के आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध शुरू किया गया अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। आबकारी पुलिस ने बिना नम्बर की मोटर साइकिल पर अवैध शराब ले जाते हुये दो जनों को गिरफ्तार किया है।
प्रहराधिकारी दरियासिंह, एएसआई विनोद सहु ने जसाना गांव में एक बिना नम्बर की मोटर साइकिल पर अवैध शराब ले जाते हुये हरदीप बाजीगर व दासराम बाजीगर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये दोनों आरोपित रामसरा निवासी हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से राजस्थान निर्मित्त देशी शराब के 48 पव्वे जब्त किये हैं। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। प्रहराधिकारी दरियासिंह ने बताया कि अवैध शराब के विरूद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी