Bijnor: Rain turns bridge into pond, increasing difficulties for pedestrians-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिजनौर : बारिश से पुल बना तालाब, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 जून 2025 4:06 PM (IST)
बिजनौर : बारिश से पुल बना तालाब, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें
बिजनौर। जिले के थाना शेरकोट क्षेत्र के हरेवली बाजार पुल की हालत बारिश के बाद बदहाल हो गई है। भारी बारिश के चलते पुल की सड़क पर लगभग दो फीट तक पानी भर गया है, जिससे यह सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी भर जाने के कारण राहगीरों को पुल की पतली पालट से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे उनकी जान जोखिम में पड़ गई है। बताया जा रहा है कि यह पुल दो दर्जन से अधिक गांवों को आपस में जोड़ता है, ऐसे में ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि लगातार जलभराव और भारी दबाव के कारण पुल क्षतिग्रस्त भी हो सकता है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी निकासी की व्यवस्था की जाए और पुल की स्थिति का परीक्षण कर उसे दुरुस्त कराया जाए, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement