Big incident averted otherwise could have caused devastation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:34 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

...टल गया बड़ा हादसा, नहीं तो मच सकती थी तबाही

khaskhabar.com: बुधवार, 21 दिसम्बर 2016 10:19 AM (IST)
...टल गया बड़ा हादसा, नहीं तो मच सकती थी तबाही
सिरसा। शहर के अंबेडकर चौराहे पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार सुबह जब एक ट्रक एलपीजी सिलैंडर लेकर फ्लाईओवर से नीचे उतर रहा था तो अचानक ही पलट गया। गनीमत रही कि एलपीजी सिलैंडरों में किसी तरह का विस्फोट नहीं हुआ। ट्रक ड्राईवर ने बताया कि ट्रक पलटने का मुख्य कारण स्पीड ब्रेकर रहा। इससे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। हालांकि सुबह के समय फ्लाईओवर व आसपास चहल-पहल कम थी इसलिए जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे गए। पुलिस ने घटना की जारंच प्रारंभ कर दी है। [@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement