bhilu rana procession-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भीलू राणा जयंती पर निकला झुलुस

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अक्टूबर 2016 3:23 PM (IST)
भीलू राणा जयंती पर निकला झुलुस
चित्तौडग़ढ़। जिला मुख्यालय पर बुधवार को राणा पूंजा भील जयंती पर शहर में झुलुस निकाला गया। झुलुस में समाज के कई महिला-पुरुष ने भाग लिया। शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ झुलुस मुख्य स्थान पर पहुंचा। -कौन थे राणा पूंजा राणा पूंजा भील का इतिहास में उल्लेख है उनका जन्म मेरपुर के मुखिया दूदा होलंकी के परिवार में हुआ था। उनके पिता का देहांत होने के बाद 15 वर्ष की अल्पायु में उन्हें मेरपुर का मुखिया बना दिया गया। यह उनकी योग्यता की पहली परीक्षा थी, इस परीक्षा में उत्तीर्ण होकर वे जल्दी ही ‘भोमट के राजा’ बन गए।
इस दौरान 1576 ई. में मेवाड़ में मुगलों का संकट उभरा। इस संकट के काल में महाराणा प्रताप ने भील राणा पूंजा का सहयोग मांगा। ऐसे समय में भील मां के वीर पुत्र राणा पूंजा ने मुगलों से मुकाबला करने के लिए मेवाड़ के साथ अपने दल के साथ खड़े रहने का निर्णय किया। महाराणा को वचन दिया कि राणा पूंजा और मेवाड़ के सभी भील भाई मेवाड़ की रक्षा करने को तत्पर है। इस घोषणा के लिए महाराणा ने पूंजा भील को गले लगाया और अपना भाई कहा। 1576 ई. के हल्दीघाटी युद्ध में पूंजा भील ने अपनी सारी ताकत देश की रक्षा के लिए झोंक दी।
हल्दीघाटी के युद्ध के अनिर्णित रहने में गुरिल्ला युद्ध प्रणाली का ही करिश्मा था जिसे पूंजा भील के नेतृत्व में काम में लिया गया। इस युद्ध के बाद कई वर्षों तक मुगलों के आक्रमण को विफल करने में भीलों की शक्ति का अविस्मरणीय योगदान रहा है तथा उनके वंश में जन्मे वीर नायक पूंजा भील के इस युगों-युगों तक याद रखने योग्य शौर्य के संदर्भ में ही मेवाड़ के राजचिन्ह में एक ओर राजपूत तथा एक दूसरी तरफ भील प्रतीक अपनाया गया है। यही नहीं इस भील वंशज सरदार की उपलब्धियों और योगदान की प्रमाणिकता के रहने उन्हें ‘राणा’ की पदवी महाराणा द्वारा दी गई।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement