Bharat Vikas Parishad: Emphasis on culture, service and environmental protection-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत विकास परिषद : संस्कार, सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

khaskhabar.com: सोमवार, 27 जुलाई 2026 1:59 PM (IST)
भारत विकास परिषद : संस्कार, सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर
खास खबर। धौलपुर रविवार 26 जुलाई को भारत विकास परिषद की धौलपुर जिले की चारों शाखाओं की कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक डॉ शिवदयाल मंगल क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव के मुख्य आतिथ्य एवं जयंत मोदी जिला समन्वयक की अध्यक्षता में गंगा बाई बगीची में आयोजित की गई। इसमें चारों शाखाओं के लगभग 40 पदाधिकारियों ने भाग लिया। वंदे मातरम् से कार्यक्रम की शुरुआत हुई एवं जयंत मोदी ने स्वागत भाषण दिया।
धौलपुर शाखा के अध्यक्ष मुकेश गर्ग ने बताया कि डॉ. शिव दयाल मंगल ने परिषद की पांचों गतिविधि, (पर्यावरण, सेवा, संस्कार, सम्पक एवं महिला सहभागिता) के प्रभारी समन्वयकों से इस सत्र की उपलब्धियों की जानकारी ली एवं वर्ष भर में कराए जाने वाले कार्यों में प्रगति लाने हेतु मार्गदर्शन दिया। प्रांत रक्तदान प्रकल्प प्रभारी राजीव झा, महापुरुष जयंती प्रभारी जितेंद्र जादोन, एनीमिया प्रभारी रजनी सिंहल ने अपने अपने प्रकल्प के बारे में बताया।
समीक्षा बैठक में पर्यावरण समन्वयक डॉ डी के बंसल, उत्कर्ष शाखा अध्यक्ष डॉ रामलखन गोयल, डॉ बी डी जिंदल, डॉ वी डी व्यास, बाड़ी शाखा के अध्यक्ष मनोज शिवहरे, सूरजप्रकाश शाखा अध्यक्ष जगदीश पहाड़िया, इंदिरा जिंदल, ममता शर्मा, मनोज भट्ट, सचिन जैन, अजय बंसल, राकेश गर्ग, विकाश शर्मा, गोविंद गर्ग, विनोद सोलंकी, पवन जैन, यदुनाथ शर्मा, हरिओम सिंहल, नरेंद्र मंगल आदि सदस्यों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement