Behror Panchayat Samiti Elections: Today is the Last Day for Nominations-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बहरोड़ पंचायत समिति चुनाव: नामांकन का आज आखिरी दिन, प्रत्याशियों के फॉर्म जमा कराने के लिए उमड़ी भीड़

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 3:47 PM (IST)
बहरोड़ पंचायत समिति चुनाव: नामांकन का आज आखिरी दिन, प्रत्याशियों के फॉर्म जमा कराने के लिए उमड़ी भीड़
भाजपा ने वार्ड 7 और 15 में नहीं उतारे प्रत्याशी, कांग्रेस ने वार्ड 2 और 15 में नहीं दिया टिकट बहरोड़। पंचायत आम चुनाव 2026 के तहत बहरोड़ पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है। अंतिम दिन नामांकन पत्र जमा कराने के लिए प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने नामांकन पत्र जमा करवा रहे हैं।बहरोड़ पंचायत समिति के कुल 15 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों ने 13-13 वार्डों में अपने अधिकृत प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, वार्ड संख्या 15 में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने किसी भी उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है।वार्डवार स्थिति के अनुसार, भाजपा ने वार्ड संख्या 7 और 15 में अपने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं, जबकि कांग्रेस ने वार्ड संख्या 2 और 15 में किसी भी उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है।नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पंचायत समिति के वार्डों में चुनावी मुकाबले को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अब सभी की नजरें नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर और विभिन्न वार्डों में होने वाले मुकाबलों पर टिकी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement