Became the flagship scheme-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खानापुर्ति बन गई फ्लैगशिप योजना

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 नवम्बर 2016 6:09 PM (IST)
खानापुर्ति बन गई फ्लैगशिप योजना
भीलवाड़ा । नगर परिषद् की फ्लैग शिप योजना की बैठक महज खानापुर्ति बनकर रह गयी। पूरी बैठक मात्र 15 मिनट में ही सम्पन्न हो गयी। जिसमें योजनाओं के प्रस्ताव को पढक़र जानकारी भी दी गई। इस दौरान कांग्रेस पार्षदों ने सफाई के मुद्दे को भी उठाया लेकिन सभापति ने इसे सूना का अनसुना कर दिया। बैठक में प्रधानमंत्री द्वारा भीलवाड़ा को स्मार्ट सिटी अमृत योजना में चयनित करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। उपसभापति मुकेश देबू ने कहा कि आज राज्य सरकार की ओर से चलायी जा रही फ्लेग शिप योजना के तहत परिषद् की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें स्वच्छ भारत मिशन,राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री जल स्वालम्बन योजना, एलईडी लाईट्स,आवारा पशु व राजस्व जैसे 10 बिन्दुओं पर चर्चा की गई। जिसमें हमने स्वच्छ भारत अभियान में कर्मचारी भर्ती, एलईडी लाईट में ऊचाई के मापदण्ड के बारे में प्रस्ताव बनाकर भेजा है। वहीं नेता प्रतिपक्ष समदू देवी खटीक ने कहा कि परिषद् में कांग्रेस पार्षदों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हमारे वार्डों का सभापति कांग्रेसी वार्ड कहकर बहिष्कार कर रही है। बोर्ड बैठक में हमने इस मुद्दे का भी उठाया लेकिन सभापति ने सूना का अनसूना कर दिया। यह भी पढ़े : नोटबंदी का ऐसा असर देखा है क्या... देखिए तस्वीरें...
यह भी पढ़े : नोटबंदी: हड़बड़ी में लिया फैसला, अब कन्फ्यूजन में सरकार!

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement