be aware for fireworks-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आतिशबाजी नहीं करने के प्रति किया जागरुक

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 5:08 PM (IST)
आतिशबाजी नहीं करने के प्रति किया जागरुक
फरीदाबाद। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सराय ख्वाजा में मंगलवार को पोस्टर बनाओ और स्लोगन लिखो प्रतियोगिता और जागरुकता अभियान चलाया गया। जूनियर रेडक्रास और सेंट जाॅन एंबुलेंस बिगे्रड नेएनएसएस इकाइयों के सहयोग से हरियाणा राज्य प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड फरीदाबाद की प्राचार्या डाॅ सुरेश सिंह की अध्यक्षता में हुई प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने पटाखे चलाने से बचने के लिए कई स्लोगन लिखे। विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, जूनियर रेडक्रास और सेंट जाॅन एंबुलेंस बिगे्रड प्रभारी और अंग्रेजीे प्रवक्ता रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि आतिशबाजी से वातावरण में विषैली और हानिकारक गैसों और बढ़ते प्रदूषण से हम सब का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और रोगग्रस्त हो रहा है। ऐसे में हमें आतिशबाजी करने से बचना चाहिए। वहीं प्राचार्य ने ऐसी प्रतियोगिता और अभियान दिवाली तक रोजाना चलाए जाने की बात कही। यह भी पढ़े :छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले टीचर की धुनाई, प्रबंधन नहीं करता था कोई कार्रवाई यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement