Advertisement
चार साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कामयाबी

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की घटना के बाद जिलेभर में आक्रोश था और मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया था। लगातार सर्च ऑपरेशन और तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रैक की गई और आखिरकार 24 घंटे के भीतर उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया।
एसपी ने कहा, “इस तरह के जघन्य अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और उसे जल्द ही न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।”
इस सनसनीखेज घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया था। बच्ची का परिवार फिलहाल सदमे में है और प्रशासन ने उन्हें हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।
स्थानीय लोगों ने बस्ती पुलिस की तत्परता और साहसिक कार्रवाई की सराहना करते हुए आरोपी को सख्त सजा दिलाने की मांग की है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बस्ती
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


