Banker will join the general strike-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 10:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आम हडताल में शामिल होगें बैंककर्मी

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 सितम्बर 2016 7:56 PM (IST)
आम हडताल में शामिल होगें बैंककर्मी
जयपुर । देश के केन्द्रीय श्रमिक संगठनों के साथ मिलकर देश के बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी भी गुरुवार को बैंकों में हडताल करके केन्द्र की जन एवं श्रम विरोधी नीतियो के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करायेगें। राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलाईज यूनियन के महासचिव महेश मिश्रा के अनुसा इस हडताल में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, निजी बैंक, ग्रामीण तथा सहकारी बैंकों में कार्यरत सफाई कर्मचारी से सहायक महाप्रबन्धक तक शामिल होगें। हडताल में प्रदेश में 3500 शाखाओं के 30000 कर्मचारी व अधिकारी शमिल होंगें। रिजर्व बैंक एम्पलाईज एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव जी. एन. पारीक एवं वर्कर्स यूनियन के मुख्य सचिव राजकुमार गुर्जर ने बताया कि विभिन्न केंद्रीय श्रमिक संगठनो, नाबार्ड, बीमा सहित सभी राष्ट्रीयकृत बैंक, सहकारी एवं ग्रामीण बैंकों की कल होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल के साथ पूरे देश में रिज़र्व बैंक कर्मी भी हड़ताल पर रहेंगे। रिज़र्व बैंक में होने वाली यह हड़ताल रिज़र्व बैन कर्मियों की निम्नलिखित न्यायोचित मांगों के समर्थन में यह राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जा रही है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement