पठानकोट। बकरीद की नमाज शहर के डलहौजी रोड स्थित हीरा मस्जिद में अदा की गई। मौके पर मस्जिद के मौलवी मुहम्मद फुरकान की ओर से नमाज अता करवाई गई और शांति की कामना की। इस दौरान पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कार्पोरेटर योगेश ठाकुर व कांग्रेस नेत्री हाजी राजी महंत एवम मास्टर मोहन लाल पूर्व केबिनट
मंत्री पंजाब विशेष रूप से सम्मलित हुए। सभी गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेते हुए विश्व शांति की कामना की।