Baghpat. Encounter between police and miscreants in Baraut, one injured, one arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बड़ौत में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल, एक गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 14 जून 2025 1:20 PM (IST)
बड़ौत में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल, एक गिरफ्तार
बागपत। जनपद बागपत के बड़ौत थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान बदमाश सुमित उर्फ रिक्का को गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उसके एक साथी सोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बदमाशों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार 9 जून 2025 को थाना बड़ौत क्षेत्र में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ बाइक सवार और स्कॉर्पियो में सवार युवकों ने उसके घर के बाहर गाली-गलौच कर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। इस घटना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाश सोनू पुत्र तेजपाल निवासी गांगनौली से मिली जानकारी के आधार पर अन्य बदमाशों के नाम भी प्रकाश में आए। इनमें हर्ष, लव, अजीत और सुमित उर्फ रिक्का शामिल हैं। पुलिस ने सोनू की निशानदेही पर एक अवैध तमंचा बरामद किया।
इसके बाद पुलिस ने इन बदमाशों की तलाश में अभियान चलाया। 13 जून 2025 को लुहारी के जंगलों में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाश सुमित उर्फ रिक्का पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement