आजमगढ़। आजमगढ़ में सपा विधायक को बन्धक बना लिया गया। विधायक की गलती यह रही कि उन्होंने एक वकील को गाली दे दिया। इससे गुस्साये तहसील के वकीलों ने उन्हें उनके वाहन में ही बंद करके तहसील का गेट बन्द कर दिया। साथ ही विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तहसील में मौजूद क्षेत्रवासी भी वकीलों के साथ आ गये और वह भी नारेबाजी में शामिल हो गये। सूचना पाते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गये। विधायक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करके कार्यवाही करने के आश्वासन के बाद वकील किसी तरह माने और विधायक को मुक्त किया।