awareness for water conservation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जल संरक्षण के लिए आमजन को करेंगे जागरूक

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 अगस्त 2016 6:30 PM (IST)
जल संरक्षण के लिए आमजन को करेंगे जागरूक
बीकानेर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के दूसरे चरण में चयनित 26 गांवों में नुक्कड़ नाटकों, रैलियों, पारंपरिक खेलों, विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान के आईईसी प्लान के संबंध में शुक्रवार को जिला कलक्टर वेदप्रकाश की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हो, इसके लिए ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक जागरुकता के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें कृषि विभाग द्वारा फसलों की सिंचाई में पानी बचाव के तरीके, जिला उद्योग केन्द्र द्वारा औद्योगिक संस्थानों में जल बचाव के तरीकों की जानकारी देना, कार्यशाला आयोजित करना, जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूलों में पोस्टर व चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित करना, रैली एवं ड्रामा आदि शामिल हैं। इसी प्रकार जिला रसद अधिकारी के माध्यम से पेट्रोल पम्पों, गैस एजेंसी, उचित मूल्य दुकानों एवं राशन की दुकानों पर आने वालों को जागरूक करने, स्थानीय निकाय विभाग द्वारा प्रत्येक गुरुवार प्रभात फेरियां आयोजित करने तथा खेल अधिकारी के माध्यम से परंपरागत खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिला कलक्टर ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा जागरूक दौड़ आयोजित की जाएगी। इनके अलावा चयनित गांवों के साक्षरता केन्द्रों में विभिन्न प्रतियोगिताएं, साइकिल रैलियां, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर ग्रामीणों को जागरूक करने, जल संरक्षण शपथ सहित विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने जिला स्तर पर आईईसी सेल गठित करने के निर्देश दिए तथा कहा कि आईईसी की समस्त गतिविधियों की मॉनिटरिंग सेल द्वारा की जाए।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement