Awareness camp was organized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

khaskhabar.com: सोमवार, 10 अक्टूबर 2016 9:56 PM (IST)
जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
उदयपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 10 अक्टूबर को विश्व स्वास्थ्य मनोदिवस के मौके पर विमन्दित गृह आशाधाम का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव लोकेश शर्मा, परीविक्षा अधिकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग आशुतोष राठौड और पीएलवी की टीम ने आशाधाम विमन्दित गृह में रहने वाले व्यक्तियों के हालचाल जाने और समस्याओं की जानकारी ली। वहीं नालसा के एक्शन प्लान के अनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उदयपुर की ओर से गठित विधिक जागरूकता टीम के सदस्यों ने भी मानसिक रोगियों के बारे में जानकारी देने वाले पम्पलेट का विभिन्न क्षेत्रों में वितरण किया। इधर इस मौके पर महाराणा भूपाल चिकित्सालय के मानसिक स्वास्थ्य विभाग और सेंट पाॅल स्कूल में जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया। जहां बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या, यातायात नियमों के साथ पोलीथिन के उपयोग को रोकने के बारे में जानकारी दी गई। लोकेश शर्मा ने अपने संबोधन में विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। जिसमें लोक अदालत, मध्यस्थता, स्थाई लोक अदालत, प्री-लिटिगेशन लोक अदालत, पीड़ित प्रतिकर योजना अहम है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement