श्रीगंगानगर। रायसिंहनगर कस्बे में रोडवेज बस स्टैंड पर बस में सवारियां बिठाने को लेकर रोडवेज बस परिचालक व निजी बस ऑपेटरों में झगड़ा हो गया। इस दौरान निजी बस ऑपरेटर ने अपने साथियों के साथ मिलकर हॉकी-डंडों से रोडवेज परिचालक पर जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई। हमले में श्रीगंगानगर डिपो के परिचालक कश्मीर सिंह गंभीर घायल हो गया। आक्रोशित रोडवेज बस चालकों ने रोडवेज बसों का संचालन बंद कर सडक़ पर जाम लगा दिया। दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अरविंद बिश्नोई पुलिस जाब्ता के साथ मौके पर पहुंचे।