ASI arrested in Nuh for accepting ₹20,000 bribe; money demanded to remove couples names from a case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नूंह में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, केस से पति-पत्नी का नाम हटाने के बदले मांगी थी रकम

khaskhabar.com: सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 8:22 PM (IST)
नूंह में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, केस से पति-पत्नी का नाम हटाने के बदले मांगी थी रकम
गुरुग्राम। हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने नूंह जिले के थाना अकेड़ा में तैनात सहायक उप निरीक्षक (ASI) अशोक को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने एक मामले से शिकायतकर्ता और उसकी पत्नी का नाम निकलवाने के बदले रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के बाद गुरुग्राम टीम ने बिछाया जाल ब्यूरो के अनुसार, शिकायतकर्ता ने ASI अशोक के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि पुलिसकर्मी ने केस से शिकायतकर्ता और उसकी पत्नी का नाम हटवाने के बदले 20,000 रुपये मांगे।
शिकायत के आधार पर SV&ACB गुरुग्राम की टीम ने इंस्पेक्टर संत राम के नेतृत्व में ट्रैप की योजना बनाई। 12 अक्टूबर 2026 को टीम ने कथित तौर पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ASI अशोक को गिरफ्तार कर लिया।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज
इस मामले में पुलिस थाना SV&ACB, गुरुग्राम में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7A और 13(1)(b), सहपठित धारा 13(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ब्यूरो के अनुसार, ट्रैप कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement