गुडग़ांव। गुडगाँव के कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई गयी। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश कार्यकारणी की बैठक भी हुई। बैठक में पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मौके प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर, विधायक दल की नेता किरण चौधरी, पूर्व मंत्री विजेन्द्र काद्यान, सुभाष बत्रा, जिला प्रभारी बलजीत कौशिक, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गजे सिंह कबलाना, पंकज डावर व अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदीयह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट