artificial equipment distribute at camp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अटरू में एकत्रित हुए दिव्यांग

khaskhabar.com: सोमवार, 05 सितम्बर 2016 4:46 PM (IST)
अटरू में एकत्रित हुए दिव्यांग
बारां। जिला प्रशासन एवं एलिम्को की ओर से रविवार को अटरू में दिव्यांग समागम शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें चिन्हित दिव्यांगों को सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग प्रदान किए गए। पंचायत समिति परिसर में आयोजित शिविर में विधायक रामपाल मेघवाल ने दिव्यांगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार आम जन के प्रति समर्पित होकर काम कर रही है। शिविर में 110 दिव्यांगों का पंजीयन किया गया तथा 55 को ट्राई साईकिल, 11 को व्हील चेयर, 42 को बैसाखी, आठ को स्टिक, 38 को श्रवण यंत्र व तीन दिव्यांगों को कैलीपर्स दिए गए। जबकि 20 दिव्यांग को चिकित्सा प्रमाण पत्र व 44 को परिवहन पास दिए। साथ ही दो दिव्यांग को भामाशाह कार्ड जारी कर नौ पेंशन प्रकरण तैयार किए गए। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement