अनुराग ने प्रधानमंत्री सड़क योजना के निर्माण की शुरुआत की

लगभग पिछले 50 वर्षों से हिमाचल पंजाब की सीमा के साथ लगते हिमाचल के गांव जंडौरी के लोग कच्चे मार्ग की वजह से अनेक प्रकार की परेशानियों से जूझते आ रहे थे। गांव को जाने वाले कच्चे मार्ग को पक्का किया जाए उनकी इस मांग को पूरा करते हुए आज बीसीसीआई अध्यक्ष और मौजूदा सांसद अनुराग ठाकुर ने इस सड़क का भूमि पूजन कर शुरुआत कर की। लगभग 11 किलोमीटर की सड़क जिस पर 4 से 5 करोड रुपए खर्च आएंगे इसका निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत किया जाएगा सड़क का निर्माण जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा जिसको लेकर पूरे गांव में खुशी का माहौल है
इस सड़क के निर्माण के बाद लगभग हिमाचल के पांच छह गांव को फायदा होगा। इस बारे में सांसद ठाकुर ने बताया कि इस सड़क की मांग पिछले काफी समय से गांव वासियों की ओर से की जा रही थी जिसे पूरा करते हुए इस सड़क का निर्माण कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में शुरू कराया गया है।
जब अनुराग ठाकुर से इंग्लैंड में होनेवाली चैंपियन ट्राफी के बजट पर उठते सवाल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बीसीसीआई ने कम पैसे में सबसे सुंदर तरीके से दुनिया में विश्व कप का आयोजन किया जब और देश में महँगा आयोजन होता है तो मेंबर की जेब से पैसा जाता है जो उनके पास आना है हमने कुछ मुद्दे आई सी सी में उठाए है बाकि उनके ऊपर है कि क्या बजट रखना है।
यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी
यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें
रूपनगर
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Traffic
Features



