मोहाली।
डेंगूं ने वीरवार को एक युवक की जान ले ली। गांव मटौर निवासी राजू 20
की मौत इस बीमारी की वजह से हो गई। जिले में
डेंगू से यह सातवी मौत , इसकी पुष्टि होना बाकी है। हलांकि इस रोग से कई
ओर मौत भी गत दिनो में होने की बात कही जा रही है,मगर स्वास्थय महकमे का
कहना है कि हाल ही पहले हुई कुछ मौत के मामले में सांस में इन्फेक्षन कारण
सामने आया है। किसी के नमूने में डेंगूं वायरस नहीं होने की पुष्टि
हुई है। महकमे के हिसाब से डेंगु से अभी तक सिर्फ छह मौत होना ही पाया गया
है। राजू मूल रुप से यूपी के जिला मुज्जफर नगर का निवासी था
और बीते एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। वह जीएमएसएच 16 चंडीगढ़ में दाखिल
था और वही उसकी मौत हुई। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले गए। वीरवार
को जिले में डेंंगूं के 61 नए मामले सामने आए। 108 लोगो के नमूने लिए गए।
कुल 1185 रोगियो की पुष्टि हो चुकी है। चिकनगुनिया रोग के अभी तक 11 केस
सामने आ चुके है।