Annual Day of Maheshwari Girls Public School Illuminated by the Spiritual Consciousness of Shivoham-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिवोहम की आध्यात्मिक चेतना से आलोकित हुआ माहेश्वरी गर्ल्स पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 नवम्बर 2026 4:50 PM (IST)
शिवोहम की आध्यात्मिक चेतना से आलोकित हुआ माहेश्वरी गर्ल्स पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव
जयपुर। माहेश्वरी समाज द्वारा संचालित माहेश्वरी गर्ल्स पब्लिक स्कूल, विद्याधर नगर का 18 नवंबर को वार्षिकोत्सव ‘शिवोहम’ भव्यता एवं गरिमामय वातावरण में, आदर्श विद्या मंदिर, अंबाबाड़ी में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रमुख शासन सचिव नवीन जैन एवं विशिष्ट अतिथि महामंत्री,अखिल भारतीय माहेश्वरी समाज, युवा उद्यमी राजकुमार काल्या रहे। इस अवसर माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष उमेश सोनी, महासचिव (शिक्षा) कमल सोमानी, मानद सचिव आशीष जाखोटिया सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुआ। ‘शिवोहम’ थीम के अंतर्गत छात्राओं ने नृत्य-नाटिकाओं, नाट्य दृश्यों, ऑर्केस्ट्रा एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान शिव के आदर्शों तथा सेवा, त्याग, समर्पण और आत्मबोध के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। मानद सचिव आशीष जाखोटिया ने छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन और विद्यालय की शैक्षणिक, सहशैक्षणिक एवं खेलकूद संबंधी उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि एजुकेशनवर्ल्ड पत्रिका की इंडिया स्कूल रैंकिंग्स 2026 में विद्यालय ने गर्ल्स डे स्कूल श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर सोलहवाँ, राजस्थान में दूसरा तथा जयपुर में दूसरा स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया है।विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।प्रधानाचार्या श्रीमती सारिका गौड़ ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की ।
‘शिवोहम’ का यह आयोजन भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और नारी शक्ति का सुंदर संगम बनकर सभी के मन में सेवा, त्याग एवं समर्पण का संदेश छोड़ गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement