Anganwadi worker training program completed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 जुलाई 2025 4:03 PM (IST)
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
धौलपुर। धौलपुर जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 28 अप्रैल से शुरू होकर आज सरमथुरा-1 सेक्टर में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें जिला परियोजना अधिकारी, CDPO तथा पर्यवेक्षकों का सराहनीय सहयोग रहा। प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को ECCE, व्यवहारिक गतिविधियां, शैक्षणिक अधिगम सामग्री का उपयोग, बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण, आत्मनिर्भरता जैसे विषयो पर जानकारी दी गयी प्रशिक्षण में रोचक शिक्षण गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया।
प्रशिक्षण के अंतिम दिन, सरमथुरा-1 सेक्टर में समापन कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए और प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। तथा इस दौरान रॉकेट लर्निंग के जिला कॉर्डिनेटर गायत्री किरार व विशाल गोस्वामी ने प्रशिक्षण दिया। महिला सुपरवाइजर जल देवी मीना उपस्थित रही

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement