and leave the life-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘और फिर छोड़ दिया जीवन का साथ’

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 10:46 AM (IST)
‘और फिर छोड़ दिया जीवन का साथ’
लुधियाना। मोटरसाइकिल से घर जा रहे कॉस्मेटिक व्यापारी सुनील कुमार का मंगलवार रात 9.30 बजे दो हथियारबंद लोगों ने समराला चौक में बने नए फ्लाईओवर पर तेजधार हथियारों से हमला करके कत्ल कर दिया। हमलावरों ने सुनील के सिर में चार और हाथों पर दो वार किए। वह उसे मरा हुआ समझकर सडक़ के बीच ही फेंककर फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार 45 मिनट तक सुनील तड़पता रहा लेकिन पुलिस हदबंदी को लेकर उलझी रही। राहगीरों ने खून से लथपथ देखकर सुनील को अपोलो अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख, एसीपी ईस्ट सौरव जिंदल और थाना मोती नगर की पुलिस अपोलो अस्पताल पहुंंचे। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मोती नगर पुलिस ने सुनील की पत्नी मीनाक्षी के बयानों पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार मृतक की गुड़मंडी में चिंतपूर्णी ज्वाला जी कॉस्मेटिक शॉप के नाम से दुकान है। सुनील पिछले दो दिन से दुकान पर नहीं जा रहा था। सोमवार को दुकान पर छुट्टी होने के चलते वह पत्नी के साथ ससुराल गया हुआ था। शाम को घर वापस अपने दोस्त मनी के घर चला गया। वहां से लौटते वक्त यह घटना हुई। यह भी पढ़े :सीएम हाउस में मुझे बंधक बनाकर पीटा गया- आशु मलिक
यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement