राजसमंद। आज शिक्षा के साथ साथ हमारे जीवन में खेल भी उतने ही जरूरी है। जितना जरूरी जिंदा रहने के लिए पानी पीना है। उन्होंने कहा कि खेल से ही शारीरिक और मानसिक विकास होता है। ये कहना है सरपंच शिवचरण सिंह चौहान का। जो चावंड मगरी चौराहे पर पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गांव में पहली बार नवयुवकों की ओर से उत्साह के साथ कड़ी मेहनत के साथ मैदान तैयार किया गया है। जो सराहनीय है। उन्होंने इस मौके पर बच्चों को खेलने के लिए एक मैदान देने की घोषणा भी की। इस मौके पर शिवदत्त सिंह चौहान, मुकुन्द माधवसिंह, पूर्व उपसरपंच जगदीश चन्द्र शर्मा, पूर्व सरपंच भगवतीलाल चपलोत, शिवराम जाट, गजानन्द शर्मा, आईडीबीआई बैक रावोकाखेड़ा के बैंक मैनेजर पंकज दूबे और मांगीलाल माली सहित कई लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता में 45 टीमें शिरकत कर रही है। जो 5 दिनों तक जीत के लिए जोर आजमाईश करेंगी।