Advertisement
अयोध्या में अखिलेश का स्वागत, इकबाल अंसारी बोले- भगवान राम का आशीर्वाद लेना सबका फर्ज

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के बाबरी मस्जिद पर दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बाबरी मस्जिद मामले के पूर्व पक्षकार ने कहा कि यह मामला अब बहुत पुराना हो चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है और देशभर के मुसलमानों ने उसका सम्मान किया है। यह मामला अब किसी के लिए प्रासंगिक नहीं रह गया है।
श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य स्वामी कमल नयन दास ने कहा कि कार सेवक अखिलेश को कभी माफी नहीं देंगे। जो अपने पिता के नहीं हुए, वो कार सेवक के क्या होंगे। मुलायम सिंह ने सपा को खड़ा किया, अखिलेश ने उनका बुढ़ापे में किस तरह से अपमान किया, वो कारसेवकों का क्या सम्मान करेंगे। वो दर्शन करने नहीं, राजनीति करने आ रहे हैं।
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के बाबरी मस्जिद विध्वंस पर दिए बयान पर टिप्पणी करते हुए पूर्व कारसेवक संतोष दुबे ने कहा कि बाबरी मस्जिद के विध्वंस के लिए उनका अपना ही परिवार जिम्मेदार था। उनके पति राजीव गांधी, उनकी सास इंदिरा गांधी, कांग्रेस पार्टी और तत्कालीन प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव की भी इसमें भूमिका थी। हिंदुओं और मुसलमानों दोनों को हर तरह के प्रलोभन दिए गए। राम जन्मभूमि हिंदुओं की थी, लेकिन मस्जिद बनाने के लिए उसे तोड़ दिया गया। अगर वह मस्जिद के गिराए जाने से इतनी दुखी हैं, तो उन्हें सल्फास खा लेना चाहिए, उन्हें जहर खा लेना चाहिए।
संतोष दुबे ने कहा कि आयोध्या, रामलला और हनुमानगढ़ी सबकी है। आना चाहिए, देरी कर दी उन्होंने आने में लेकिन ठीक है। देर आए दुरुस्त आए। राम के धाम में सबका स्वागत है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अयोध्या
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


