Advertisement
अजमेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ने भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ के पुलिसकर्मियों को 50 हजार रुपए की ईनाम राशि से नवाजा

अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए अजमेर रेंज महानिरीक्षक पुलिस कार्यालय द्वारा पूर्व में 50 हजार रुपए के नगद ईनाम की घोषणा की गई थी। भरसक प्रयासों के बाद भी अभियुक्त के फरार रहने के चलते उस पर ईनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी में पुलिस थाना हमीरगढ़, डीएसटी एवं साइबर सेल भीलवाड़ा के अधिकारियों व् कर्मचारियों के साथ चित्तौड़गढ़ पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक सूरज कुमार के प्रयास भी शामिल रहे।
अजमेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक डॉ. रवि ने जारी किया आदेश
अजमेर रेंज महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रवि (IPS) ने 15 सितंबर 2026 को आदेश जारी कर वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को घोषित 50 हजार रुपए की ईनाम राशि वितरित की। आदेश के अनुसार तत्कालीन हमीरगढ़ थानाधिकारी उपनिरीक्षक संजय गुर्जर, साइबर सेल भीलवाड़ा के हैड कांस्टेबल सत्यनारायण शर्मा, पुलिस थाना हमीरगढ़ के कांस्टेबल दिनेश, बलवीर, जयप्रकाश एवं पिंटू कुमार, डीएसटी भीलवाड़ा के हैड कांस्टेबल प्रतापराम, कांस्टेबल अमृत सिंह एवं ऋषिराज तथा चित्तौड़गढ़ डीएसटी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक सूरज कुमार सहित निम्नांकित पुलिस कर्मियों को 50 हजार रुपए की ईनाम राशि प्रदान की गई।
इस प्रकार 50 हजार रुपए की संपूर्ण ईनाम राशि पुलिस टीम के 10 अधिकारियों एवं कर्मचारियों में वितरित की गई। आदेश में सभी पुलिसकर्मियों के प्रयासों को उत्कृष्ट कार्य मानते हुए यह प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चित्तौड़गढ़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


