बठिंडा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 नवंबर के बठिंडा दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस सम्बंध में जिला कलेक्टर बठिंडा घनश्याम थोरी ने दूसरे अधिकारियों के साथ बैठक की । जिलाधीश ने बताया कि उस दिन प्रधानमंत्री बठिंडा में उबवाली रोड पर 925 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले आल इंडिया इंस्टीच्यूट आफ मेडिकल साईंस का शिलान्यास रखेंगे। इस समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल, केन्द्रीय फूड प्रोसैसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल, केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला अघ्यक्ष भाजपा पंजाब सहित अनेक मंत्री व नेता शामिल होंगे। थोरी ने बताया कि 170 एकड़ में बनने वाले इस इंस्टीच्यूट में 750 बिस्तर होंगे।
यह भी पढ़े : नोटबंदी: हड़बड़ी में लिया फैसला, अब कन्फ्यूजन में सरकार!यह भी पढ़े : युवराज सिंह की शादी लीग थीम पर, जाने क्या होगा इस शादी में