Agriculture supervisor arrested for accepting bribe from farmer, ACB Bhiwadi takes major action-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

किसान से रिश्वत लेते कृषि पर्यवेक्षक गिरफ्तार, एसीबी भिवाड़ी की बड़ी कार्रवाई

khaskhabar.com: मंगलवार, 07 अप्रैल 2026 2:29 PM (IST)
किसान से रिश्वत लेते कृषि पर्यवेक्षक गिरफ्तार, एसीबी भिवाड़ी की बड़ी कार्रवाई
भिवाड़ी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की भिवाड़ी चौकी ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए खैरथल-तिजारा जिले के मुंडावर तहसील में तैनात एक सरकारी कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी रामस्वरूप, जो ग्राम पंचायत सिहाली खुर्द में कृषि पर्यवेक्षक (Agri Supervisor) के पद पर कार्यरत है, को 1000 रुपये की रिश्वत लेते हुए दबोचा गया। एसीबी मुख्यालय के अनुसार, एक परिवादी ने ब्यूरो की भिवाड़ी चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। परिवादी ने बताया कि उसने अपने और परिवार के सदस्यों के लिए फव्वारा पाइपलाइन अनुदान हेतु 'राजस्थान किसान पोर्टल' पर आवेदन किया था। इन पत्रावलियों को स्वीकृत करने के बदले कृषि पर्यवेक्षक रामस्वरूप ने कुल रिश्वत की मांग की थी। आरोपी पहले ही 2,000 रुपये फोन-पे (PhonePe) के जरिए ले चुका था और अतिरिक्त 2,500 रुपये के लिए परिवादी को परेशान कर रहा था। एसीबी के उप महानिरीक्षक (DIG) अनिल कयाल के निर्देशन में भिवाड़ी चौकी प्रभारी परमेश्वर लाल (डीएसपी) ने शिकायत का सत्यापन करवाया।
6 अप्रैल: सत्यापन के दौरान आरोपी ने परिवादी से 500 रुपये स्वीकार किए।
7 अप्रैल: मंगलवार को जब आरोपी शेष 1,000 रुपये की राशि ले रहा था, तभी एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी की टीम अब आरोपी के ठिकानों की तलाशी ले रही है और मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। ब्यूरो ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी काम के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो तुरंत एसीबी के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement