इलाहाबाद।शहर में एक और बेटी दहेज की बलि चढ़ा दी गई है । मामला कर्नलगंज थाना क्षेत्र के कटरा इलाके का है । यहां युवती की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटका दिया गया था। सूचना पर माइके वालों के ससुराल पहुंचने जब हंगामा शुरू हुआ तो पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।आगरा फतेहाबाद निवासी हरिश्चंद्र ने अपनी पुत्री सोनम (20) की शादी करीब दो वर्ष पहले कर्नलगंज थानांतर्गत कटरा निवासी अमित गुप्ता के साथ की थी। अमित कपड़े की दुकान चलाता है।देर शाम अमित व उसके परिजन सोनम को लेकर बेली अस्पताल पहुंचे और बताया कि सोनम ने दूसरे मंजिल पर बने कमरे में पंखे से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली थी। अस्पताल में चिकित्सकों ने सोनम को मृत घोषित कर दिया । मायके वालों ने इलाहाबाद पहुंचने पर पुलिस को सूचना दी। सोनम के पिता, भाई और मां ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया और कहा कि बेटी को मारकर फांसी का ड्रामा रचा जा रहा है । सोनम की एक वर्ष की पुत्री भी है, जिसका भविष्य अब बिना मां के आंचल के अंधकारमय होगा ।
यह भी पढ़े :हैड फोन ने छात्रा को पहुंचाया मौत के मुंह में यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...