Advertisement
समग्र शिक्षा के कनिष्ठ अभियंता का दलाल 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

शिकायत का सत्यापन करवाने पर रिश्वत मांग की पुष्टि हुई। सत्यापन के दौरान कनिष्ठ अभियंता अनिल भट्ट द्वारा 50 हजार रुपये की रिश्वत राशि अपने दलाल श्रेणीक चौधरी को देने के लिए कहा जाना सामने आया।
अजमेर रेंज के डीआईजी नारायण टोगस के सुपरविजन में एसीबी चौकी भीलवाड़ा प्रथम के उप अधीक्षक पुलिस पारसमल के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान श्रेणीक चौधरी को परिवादी से 50 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी टीम ने मौके से रिश्वत राशि बरामद की, जिसमें 10 हजार रुपये असली भारतीय मुद्रा और 40 हजार रुपये डमी करेंसी शामिल है।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ और अग्रिम कार्रवाई जारी है। मामले में कनिष्ठ अभियंता अनिल भट्ट की भूमिका की भी जांच की जा रही है। एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू करने की प्रक्रिया की है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भीलवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


