जब अंबेडकर से पूछा गया तो कहा कि इस समय सहालक का समय चल रहा है
और तमाम प्रकार के संक्रामक रोगों से जनता हलाकान है। ऐसे में मोदी का यह फैसला
जनता के लिए दुखदाई है। जिसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और प्रदेश की जनता
आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपने मत के जरिए करारा जवाब देने जा रही है। तो
वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तर सुरेन्द्र मैथानी का कहना है कि केन्द्र सरकार के इस
फैसले से आम जनता संतुष्ट दिख रही है, जनता ने बीते दस दिनों से एक भी दिन
विरोध नहीं किया है। इन लोगों का काला धन रद्दी हो गया है जिससे यह बौखला गयें
हैं। होर्डिंग लगवाने से कुछ नहीं होने वाला है प्रदेश की जनता इनके कारनामों का
जवाब चुनाव में देगी तब इन्हे समझ में आएगा।