Against note ban BSPs billboards war-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटबन्दी के विरोध में बसपा ने किया होर्डिंग वार

khaskhabar.com: सोमवार, 21 नवम्बर 2016 11:45 AM (IST)
नोटबन्दी के विरोध में बसपा ने किया होर्डिंग वार
कानपुर। 500 व 1000 के नोट बंदी के निर्णय के बाद मोदी सरकार को सभी पार्टियों ने घेरना शुरु कर दिया है। वहीं औद्योगिक नगरी कानपुर में बसपा नेता ने शहर के कई चौराहों पर जनता की समस्या को देखते हुए होर्डिंग के जरिए पीएम मोदी व प्रमुख उद्योगपतियों पर तंज कसा है। शनिवार को शहर के लालइमली, कचहरी, टाटमिल, विजयनगर समेत विभिन्न चौराहां पर बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अनुभव अंबेडकर ने होर्डिंग लगाकर पीएम मोदी के नोट बंदी के फैसले का विरोध जताया। यही नहीं होर्डिंग के जरिए जनता को यह बताने की कोशिश की गई है कि पीएम को आम जनता की पेरशानियों से कोई वास्ता नहीं है। वह सिर्फ देश के उद्योगपतियों को ही ध्यान रखते है। साथ ही होर्डिगं में उद्योगपति अडानी, अंबानी और विजय माल्या की फोटो लगाकर यह दर्शाया गया कि इन लोगों को पहले से ही इस फैसले की जानकारी दे दी गई थी। यही नहीं लोगों की परेशानियों को चित्रांकन कर दर्शाया गया है।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement