Added by openly beloved romance-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रमी जोड़ा ने किया खुले आम रोमांस

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 7:08 PM (IST)
प्रमी जोड़ा ने किया खुले आम रोमांस
धौलपुर । जिले के रेलवे स्टेशन पर उस वक्त लोगों की भीड़ लग गई जब खुलेआम प्लेटफार्म पर एक प्रेमी जोड़ा रोमांस करने लगा। प्रेमी जोड़ा इस बात से बेखबर था कि लोग उसे देख रहे हैं। जब रेलवे पुलिस आई तो पता चला कि प्रेमी रूठी हुई प्रेमिका को मनाने आया था। प्रेमिका ग्वालियर जा रही थी। लोगों ने देखा कि लडक़ी रो रही रही थी और लडक़ा उसे मना रहा था। इस दौरान कई ट्रेनें निकल गईं। लेकिन वे दोनों ट्रेन में नहीं चढ़े। इस मान मनुहार के दौरान वे दोनों रोमांस भी करने लगे। ये देख वहां लोगों की भीड़ लग गई। रेलवे पुलिस पहुंची तो दोनों ने बताया कि वे जिले के मनियां कस्बे के रहने वाले हैं। लडक़ी के पास तो ग्वालियर जाने का टिकट मिला लेकिन लडक़े के पास कोई टिकट नहीं था। जिसके चलते बिना टिकट स्टेशन पर घुसने के लिए युवक का चालान कर दिया और दोनों को समझा-बुझा कर वहां से चले जाने को कहा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement