khaskhabar.com: रविवार, 14 अगस्त 2016 7:22 PM (IST)
झुंझुनूं। कोतवाली पुलिस ने नकली पाट्र्स बेचने वाले चार दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट तथा ट्रेडमार्क एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। शहर कोतवाल हरिसिंह धायल ने बताया कि स्पीड सर्च एवं सिक्योरिटी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड चंडीगढ़ के फील्ड ऑफिसर सुरेंद्रकुमार व नितिशकुमार ने शिकायत दी थी कि शहर के कुछ दुकानदार हुंडई कंपनी के नकली पाट्र्स बेच रहे हैं। इस पर पुलिस ने खाजपुर मोड़ पर स्थित पूजा ऑटो पाट्र्स, मैसर्स अंजनी मोटर पोट्र्स, गुंजन मोटर पाट्र्स व एमएस मोटर्स पर दबिश दी। चारों ही दुकानों पर हुंडई ब्रांड के लोगो वाले नकली पाट्र्स बरामद किए है। जो लाखों की कीमत के है। पुलिस ने इन दुकानों के प्रोप्राइटर रवि, मोहनलाल, धर्मपाल व मनीष को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया गया।