रात में हुआ ये हादसा, जिसने देखा खड़े हो गए रोंगटे
khaskhabar.com: गुरुवार, 22 सितम्बर 2016 09:28 AM (IST)
जालोर। जिले के बागरा गांव में आकोली रोड पर बुधवार रात हुए सडक़ हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। हादसा इतना भयावक था कि देखने वालों के भी रोंगटे खड़े हो गए। जानकारी के अनुसार आड़वाड़ा निवासी जितेंद्र पुत्र शांतिलाल भांड बुधवार रात मोटरसाइकिल लेकर जा रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर घायल हो गया। हादसे में युवक का एक पैर कट गया। इस दौरान युवक बेसुध होकर सडक़ किनारे पड़ा रहा। अंधेरा होने की वजह से लोगों की उस पर नजर नहीं पड़ी। कुछ वाहनों चालकों ने उसे नशेड़ी समझ ध्यान नहीं दिया। इस बीच, वहां से गुजर रहे सिरोही भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित व साथियों की नजर सडक़ किनारे घायल युवक पर पड़ी। उन्होंने तत्काल 108 एम्बुलेंस व पुलिस को सूचना दी।
रास्ते में हुई मौत