khaskhabar.com: रविवार, 21 अगस्त 2016 6:32 PM (IST)
झालावाड़। जिले के बकानी थाना क्षेत्र के डबल मर्डर केस में सात वर्ष से फरार आरोपी को पुलिस ने मध्यप्रदेश के शाजापुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कुशलपुरा निवासी बालचंद तंवर ने वर्ष 2001 में गांव के ही नारायण मैंबर की हत्या कर दी थी। इस पर वर्ष 2003 में आजीवन कारावास की सजा हुई थी बाद में अक्टूबर, 2007 में वह जोधपुर की जेल से पैरोल पर छूटा था।