A young man who went to take bath in the river died by drowning-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नदी में नहाने गए युवक की डूब कर हुई मौत

khaskhabar.com: बुधवार, 26 मार्च 2025 2:27 PM (IST)
नदी में नहाने गए युवक की डूब कर हुई मौत
देवरिया। देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पटनावा पुल के पास गंडक नदी में नहाने गया था युवक जो नहाते समय गहरे पानी में चला गया जिसकी नदी में डूबने से मौत हो गई।शाहजहांपुर जनपद के बन्डा थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव का रहने वाला युवक शादाब अपने भाई अल्ताफ के साथ देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर में स्थित एक ईट भट्ठे पर रह कर ईट पथेरी का कार्य करता था शादाब ने बताया की उसके भाई अल्ताफ का मानसिक संतुलन ठिक नहीं हैं जो कभी भी कहीं घूमने निकल जाया करता था आज मेरा भाई अल्ताफ बिना बताए पटनावा पुल के पास गंडक नदी में आ कर नहा रहा था नहाते समय गहरे पानी में चला गया जिसकी डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को बाहर निकाला शादाब अपने भाई के शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर ही अन्तिम क्रिया के लिए अपने गांव चला गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement