A tractor loaded with bamboo entered a bicycle shop at high speed, killing 60-year-old shopkeeper-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तेज गति से बांस लदा ट्रैक्टर सायकिल की दुकान में घुसा, 60 वर्षीय दुकानदार की मौत

khaskhabar.com: बुधवार, 25 सितम्बर 2024 5:10 PM (IST)
तेज गति से बांस लदा ट्रैक्टर सायकिल की दुकान में घुसा, 60 वर्षीय दुकानदार की मौत
सिद्धार्थनगर। यूपी के सिद्धार्थनगर में बांस लदा एक ट्रैक्टर तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर सायकिल की दुकान में जा घुसा, जिससे 60 वर्षीय दुकानदार ओमप्रकाश वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मिश्रोलिया थानाक्षेत्र के असिधवा गांव के पास हुई, जहां ट्रैक्टर ने सड़क किनारे बैठे ओमप्रकाश वर्मा को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में ओमप्रकाश को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना का पूरा मंजर पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो ट्रैक्टर चालक की लापरवाही को दर्शाता है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि ओमप्रकाश की हालत बेहद गंभीर थी और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भेज दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement