A soldier is not recognized by his uniform but by his courage and determination: Rajyavardhan Rathore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सैनिक वर्दी से नहीं बल्कि अपने हौसले और संकल्प से पहचाना जाता हैः राज्यवर्धन राठौड़

khaskhabar.com: मंगलवार, 24 मार्च 2026 5:03 PM (IST)
सैनिक वर्दी से नहीं बल्कि अपने हौसले और संकल्प से पहचाना जाता हैः राज्यवर्धन राठौड़
खास खबर। डीडवाना राजस्थान के सैनिक कल्याण विभाग की ओर से पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मंगलवार को डीडवाना में एकीकृत सैनिक कल्याण परिसर का लोकार्पण किया गया।
उद्योग एवं सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नवनिर्मित भवन को पूर्व सैनिकों को समर्पित किया। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली गई तथा हेल्थ कैंप का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों की भागीदारी रही।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि देश की रक्षा में पूर्व सैनिकों का योगदान अमूल्य है। उन्होंने पूर्व सैनिकों का आह्वान किया कि वे अपने अनुभव और अनुशासन से युवाओं को प्रेरित करें और समाज में सक्रिय भूमिका निभाते रहें।
डीडवाना की वीर धरा पर आज एकीकृत सैनिक कल्याण परिसर के उद्घाटन समारोह में कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने भारत के योद्धाओं से संवाद किया और वीरांगनाओं से भी आत्मीय बातचीत की। जहां भी आप रहते हैं, वहां अपनी उपस्थिति बनाएं रखें। उन्होंने सैनिकों की पत्नियों से आह्वान किया कि ऐसे में आपका फ्रंटरोल जारी रहे। हमारे इन योद्धाओं ने सीमा पर गोलियों का सामना किया है, दुश्मनों का सामना किया है। राष्ट्र को सर्वोपरी रखने का जज्बा हमारे इन गौरवान्वित सेनानियों में आज भी है।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि यह परिसर हमारी वीरंगनाओं और पूर्व सैनिकों के लिए समर्पित है, जहां अस्पताल, कैंटीन और विश्राम गृह जैसी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान की भाजपा सरकार गौरव सेनानियों के सम्मान और सेवा में कोई कमी नहीं आने देगी। यही हमारा संकल्प है।
उन्होंने आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज युद्ध केवल सीमा पर नहीं, बल्कि तकनीक, साइबर अटैक और सूचना के माध्यम से भी लड़े जा रहे हैं। ऐसे में देश को ऐसे सजग योद्धाओं की आवश्यकता है, जो बिना हथियार भी अपने मनोबल और जागरूकता से देश की रक्षा कर सकें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement