Pandit Deendayal Upadhyayas ideals are driving the resolve for a Viksit Bharat (Developed India) through public welfare policies under PM Modis leadership: Dr. Satish Poonia-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 16, 2026 8:48 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी नीतियों से विकसित भारत के संकल्प की ओर अग्रसर : डॉ. सतीश पूनियां

khaskhabar.com: रविवार, 16 अगस्त 2026 6:22 PM (IST)
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी नीतियों से विकसित भारत के संकल्प की ओर अग्रसर : डॉ. सतीश पूनियां
डीडवाना। अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह रविवार को डीडवाना में आयोजित किया गया। समारोह में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। भाजपा हरियाणा प्रदेश प्रभारी एवं राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद डॉ. सतीश पूनियां की गरिमामयी उपस्थिति में प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के मंत्री अविनाश गहलोत, किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी, सांगलिया पीठाधीश्वर ओमदास महाराज, जितेंद्र सिंह जोधा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित था पंडित दीनदयाल का जीवन
प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के आदर्शों को समर्पित रहा। उनके एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और राष्ट्र निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राजनीति को सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण का साधन माना। अंत्योदय के उनके विचार का मूल उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना था।
मोदी सरकार की नीतियों में अंत्योदय की भावना
डॉ. पूनियां ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को धरातल पर उतारते हुए अंत्योदय की भावना से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयास पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि एकात्म मानव दर्शन में समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान, उन्नति और सम्मान की बात कही गई थी और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से यह विचार निरंतर आगे बढ़ रहा है।
आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी प्रतिमा
डॉ. पूनियां ने कहा कि डीडवाना में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा की स्थापना केवल एक स्मारक नहीं है, बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संदेश देगी।
उन्होंने भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा और उनकी पूरी टीम के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि डीडवाना में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करवाकर समाज में सकारात्मक संदेश देने की यह अनुकरणीय पहल है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement