Advertisement
डीडवाना पुलिस और डीएसटी की बड़ी कार्रवाई : ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में साइबर ठगी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर तीन आरोपियों दिनेश जेवलिया (32), घनश्याम जेवलिया (22) निवासीगण कोलिया तथा गिरधारी थालोड (26) निवासी चिंडालिया थाना मकराना को धर दबोचा।
₹96,820 नकद, 51 एटीएम कार्ड सहित डिजिटल उपकरणों का जखीरा बरामद पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 लैपटॉप, 19 मोबाइल फोन, 10 चेकबुक, 10 बैंक डायरी और 51 एटीएम कार्ड बरामद किए। इसके अलावा एक डोंगल, दो पेमेंट स्कैनर, ऑनलाइन हिसाब-किताब वाली तीन नोटबुक एवं एक डायरी (जिसमें ऑनलाइन फ्रॉड और सट्टे का करोड़ों का हिसाब-किताब दर्ज है), बैंक स्टेटमेंट के दस्तावेज, एक छह-सॉकेट एक्सटेंशन बोर्ड तथा ₹96,820 नकद जब्त किए गए।
फर्जी सिम, टेलीग्राम आईडी और म्यूल अकाउंट्स का करते थे उपयोग
प्रारंभिक पुलिस अनुसंधान में सामने आया है कि आरोपी ग्रामीणों और अज्ञात लोगों को चंद पैसों का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते किराए पर लेते थे। इसके बाद फर्जी सिम कार्ड्स के माध्यम से व्हाट्सएप, टेलीग्राम आईडी, फेसबुक और फर्जी एप्स तैयार कर भोले-भाले लोगों को ऑनलाइन गेमिंग और अधिक मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगी की शिकार बनाई गई राशि इन खातों में ट्रांसफर करवाते थे।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों से गहन पूछताछ शुरू कर दी है, जिससे फर्जी बैंक खातों और नेटवर्क में शामिल अन्य सहयोगियों के संबंध में बड़े खुलासे होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
डीडवाना
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


