करनाल। गुरुवार को उप-सिविल सर्जन, करनाल की अध्यक्षता में राजकीय सीनियर सकेण्डरी स्कूल में विश्व एडस दिवस मनाया गया। उप-सिविल सर्जन डॉ अनीता अग्रवाल करनाल द्वारा एचआईवी/एड्स के फैलने के कारण, लक्षण व रोकथाम के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। वहां उपस्थित अध्यापकगण व विद्यार्थियों को बताया गया कि एचआईवी/एडस किसी को छूने से, गले लगाने से, साथ खाना खाने से, मोबाईल/लैपटॉप शेयर करने से, मच्छर के काटने से नहीं फैलता । एचआईवी/एडस असुरक्षित यौन सम्बन्ध बनाने से, एचआईवी से ग्रसित गर्भवती महिला से उसके होने वाले बच्चे को, संक्रमित सुई के इस्तेमाल करने से या संक्रमित खून चढ़वाने से हो सकता है ।
खास खबर Exclusive : लुटेरे की इस गैंग के शातिर तरीके से अफसर भी खा गए धोखा