a man stabbed his aunty-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रोपर्टी विवाद में भतीजे ने की बुआ की दर्दनाक हत्या

khaskhabar.com: सोमवार, 29 अगस्त 2016 9:28 PM (IST)
प्रोपर्टी विवाद में भतीजे ने की बुआ की दर्दनाक हत्या
जयपुर। शास्त्री नगर थाना इलाके में सोमवार को उस समय हडक़ंप मच गया जब एक परिवार की चीख सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। जब मकान में देखा तो एक ही परिवार के तीन लोग खून से लथपथ जमीन पर थे। दरसल मामला कुछ ऐसा है जब आरोपी शाकुल शर्मा अपनी बुआ शकुंतला के घर आया हुआ था। लेकिन बुआ प्रोपर्टी को लेकर हुई बहसबाजी में मामला इतना बढ़ा कि उसने बुआ पर चाकू से हमला कर दिया। हमले से शकुंतला की मौत हो गयी। वहीं हमले में रामस्वरुप शर्मा व दिव्या शर्मा गंभीर रुप से घायल हो गए। एडिशनल डी सी पी राजेश कुमार के मुताविक पुलिस ने हमलावर शाकुल शर्मा को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार घर से आए शोर के बाद पड़ौसी एकत्रित हो गए और उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने प्रोपर्टी सबंधी विवाद के चलते हमला करने की बात कबूल की है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement