a man murder by unknown person-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धारधार हथियार से कर दी हत्या

khaskhabar.com: रविवार, 02 अक्टूबर 2016 1:43 PM (IST)
धारधार हथियार से कर दी हत्या
हिसार। जिले के गांव दुर्जनपुर में बीती देर रात अज्ञात व्यक्ति ने गांव के 42 वर्षीय सुरेश की तेजधार हथियार से बार-बार हमला कर हत्या कर दी। आरोपियों ने सुरेश के सीने पर व गर्दन पर तीन बार वार किये और मौके से फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि मृतक सुरेश सिवानी के नजदीक के गांव नलोई में एक निजी स्कूल का संचालन करता था और बीती रात स्कूल से घर पहुंचा था। हर रोज की तरह भोजन करके वह एक अलग कमरे में जाकर सो गया। सुबह मृतक का भाई उठा तो सुरेश कमरे में खून से लथपथ बेसुध हालत में था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने इस मामले में परिजनों की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement