khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 4:14 PM (IST)
राजसमंद। मजदूरी के लिए घर से निकले 22 वर्षीय भैरुलाल ने चप्पल के चक्कर में जान गंवा दी। हादसा सुबह 11 बजे हुआ जब भैरुलाल बनास नदी पर बनी भटोली पुलिस से निकल रहे थे तभी उनकी चप्पल नदी में जा गिरी जिसे लेने के प्रयास में वह नीचे झुके तो नदी में जा गिरे और बह गए। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए आए लेकिन उनका पता नहीं चल सका। इसके बाद तैराकों की मदद से उनकी खोज की गई। काफी देर के प्रयास के बाद उन्हें ढूंढा जा सका। लेकिन तब तक उनकी सांस बंद हो गई। पुलिस ने उनके शव को परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस ने एतियातन पुलिया पर पुलिस की तैनाती की है।