सिरसा। जिले के मंगाला गांव में देर रात एक व्यक्ति की संदिघ्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्ज़े में ले लिया है। जानकारी के अनुसार रमेश ऋषि नाम का व्यक्ति बिहार से मज़दूरी करने के लिए सिरसा के गांव मंगाला की ढाणी काहन सिंह में आया हुआ था। कल देर रात अपने तीन साथियो के साथ खेत में ही शराब पी रहा था। किसी बात पे तकरार को लेकर उसके साथियो ने चोट मारकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल हत्या के ठोस कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया। मृतक के बेटे सुबोध ने बताया कि वो भी इसी गॉव में अलग खेत में रहता है। रात को उसके पिता ने तीन साथियो मनोज,संतोष और सुनील के साथ शराब पी उसको उन्ही पे शक है और उनके खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए।