कपूरथला । थाना कोतवाली क्षेत्र डैणङ्क्षवड निवासी हरजीत सिंह की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक हरजीत के भाई ने बताया कि हरजीत बाइक पर सवार हो कर गन्ने की फसल की पेमेंट लेकर घर की ओर आ रहा था। जब वह गांव डैणङ्क्षवड के समीप पहुंचा तो दूसरी ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उनका यह भी कहना है कि नजदीक ही पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के मुताबिक उसके भाई की बाइक के पीछे चार-पांच अज्ञात युवक हथियार सहित उसके भाई का पीछा कर रहे थे। मृतक हरजीत ङ्क्षसह सिर पर तेजधार हथियारों के निशान भी पाए गए है। लेकिन पुलिस इस पूरे मामले को लेकर गंभीर नहीं है। मृतक के भाई बलङ्क्षजदर व चाचा बलङ्क्षवदर ङ्क्षसह ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि उक्त मामले की कड़ी जांच की जाए और उसके भाई के कातिलों को गिरफ्तार की जाए। इस संबंध में थाना कोतवाली के एसएचओ सिकंदर ङ्क्षसह का कहना है कि मृतक के भाई व चाचा के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
यह भी पढ़े :डॉक्टर को छोडो,स्मार्ट कपडा बता देगा आपको क्या है बीमारी...
यह भी पढ़े :ऎ दिल...की मुश्किलें 5 करोड में खत्म,पाक कलाकारों से रिश्ते भी...