हापुड के थाना पिलुखवा के जगपाल सिंह इण्टर काँलेज के छात्रो ने आरोप लगाया है कि प्रधानाचार्य और स्कूल टीचर इण्टर काँलेज में छात्रों से झाडू लगवाते है और स्कूल में हो रहे निर्माण कार्य के लिए ईंट तक छात्रो को उठानी पड़ती है। छात्रों के मना करने पर उन्हें जमकर पीटा जाता है। छात्रों ने अपने परिजनों को इन्टर काँलेज में हो रहे अत्याचार के बारे में बताया और आज छात्रों और उनके परिवार के लोगों ने पहले इन्टर कॉलेज पर हंगामा किया और फिर उसके बाद हाईवे एनएच-24 जाम कर दिया। पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर छात्रों और उनके परिवार के लोगों को समझा बुझाकर घर भेज दिया।