Advertisement
हापुड़ में बारातियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर में छह की मौत, सात घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर बस के ऊपर ही पलट गया। इससे बस में सवार यात्री ट्रक के भारी वजन और मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। इस दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी हापुड़ कुंवर ज्ञानंजय सिंह सहित करीब छह थानों की पुलिस फोर्स तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस में फंसे लोगों को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। राहत और बचाव कार्य के दौरान कई यात्रियों को मलबे के नीचे से बाहर निकाला गया।
पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों का इलाज रामा मेडिकल कॉलेज, जीएस मेडिकल कॉलेज और सीएचसी धौलाना में चल रहा है।
एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया, "धौलाना-गुलावठी मार्ग पर लोग गुलावठी से एक बारात से लौट रहे थे। डासना के निवासियों को ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किए गए और घायलों को अस्पतालों में भेजा गया। छह घायल व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया गया जबकि सात अन्य का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कुछ लोग रामा मेडिकल कॉलेज में, कुछ जीएस मेडिकल कॉलेज में और अन्य धौलाना के अस्पतालों में भर्ती हैं। यहां उनकी हालत सही बताई जा रही है।"
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हापुड़
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


